{“_id”:”695d15c36640728e7a0a0e8a”,”slug”:”insult-to-youth-will-not-be-tolerated-hpsc-chairman-should-resign-surjewala-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-916042-2026-01-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”युवाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, एचपीएससी अध्यक्ष से इस्तीफा लें : सुरजेवाला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो-
Trending Videos
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सैनी सरकार व हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) पर हरियाणा के युवाओं को अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आयोग के अध्यक्ष द्वारा युवाओं और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को अयोग्य बताना निंदनीय और शर्मनाक है।
सुरजेवाला ने कहा कि आयोग अध्यक्ष ने आंदोलनरत युवाओं के बारे में यह कहकर उन्हें चिढ़ाया कि हरियाणा के युवाओं को ठीक से पढ़ाया नहीं गया। वे लिखना तक नहीं जानते और प्रदेश के विश्वविद्यालयों का स्तर ही कमजोर है। यह बयान न केवल युवाओं का बल्कि पूरे हरियाणा की शिक्षा प्रणाली, संस्कृति और प्रतिभा का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की ढाई करोड़ की आबादी में से सरकार को कोई योग्य व्यक्ति नहीं मिला इसलिए बाहर से व्यक्ति लाकर आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। उनके कार्यकाल में आयोग लगातार विवादों में रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री में जरा भी आत्मसम्मान बचा है तो आयोग अध्यक्ष से तुरंत इस्तीफा लें अन्यथा यह साफ हो जाएगा कि युवाओं को नाकाबिल मानने वाली सोच सरकार की ही है।