बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (अतिरिक्त) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। विभागीय लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में गंदगी और अव्यवस्था पाए जाने पर डीएम ने चकबंदी अधिकारी को फटकार लगाई।
कार्यालय में लंबे समय से रखे खराब और अनुपयोगी सामान पर जिलाधिकारी ने कहा कि इन सामानों की तुरंत नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाए। कार्यालय के सामने रखी गई दुकानों को हटाने और परिसर की बाउंड्री बनाकर गेट लगाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जल निगम की टंकी पर भी पहुंचे। यहां सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। परिसर में मौजूद आवास में कुछ व्यक्तियों के रहने की जानकारी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने पूछा कि आवास में रहने वाले लोग किसे किराया दे रहे हैं, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। जल निगम की टंकी की बाउंड्री की सीलिंग संबंधी विवरण भी अधिकारियों से मांगा। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग और कार्यालयों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.