शराबी ट्रक चालक ने ली चार की जिंदगी
एरोड्रम से बड़ा गणपति के बीच हुए ट्रक हादसे ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी। शराब पीकर नो एंट्री में घुसे ट्रक (एमपी 09जेडपी 4069) के चालक ने 20 लोगों को टक्कर मार दी थी। काल बनकर आए चालक गुलशेर खान ने आग लगने तक ट्रक नहीं रोका। इस हादसे में कैलाशचंद्र जोशी, लक्ष्मीनारायण सोनी, महेश और संदीप की मौत हो गई। अन्नपूर्णा निवासी कैलाश का शव ट्रक में फंस गया था। बाइक से निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। इस घटना का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए ट्रेफिक डीसीपी अरविंद तिवारी सहित कईं पुलिसकर्मियों को हटा दिया।
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़
अक्टूबर 2025 में रोबोट स्क्वायर (रिंग रोड) के पास ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों के साथ सड़क पर चलते समय अभद्रता और छेड़छाड़ की कोशिश की गई। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर की छवि को प्रभावित किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर खजराना निवासी अकील को पकड़ा।
मोहसीन ने बर्बाद की हिंदू युवतियों की जिंदगी
शूटिंग एकेडमी में हिंदू युवतियों के साथ हुई यौन शौषण की घटना ने भी चौंका दिया। एकेडमी के संचालक मोहसिन खान पर सौ से ज्यादा लड़कियों के शौषण करने का आरोप लगा। रिटायर सैन्यकर्मी का बेटा मोहसिन अन्नपूर्णा थाना अंतर्गत एकेडमी संचालित करता था। उसने कईं युवतियों से रुपये लिए और उन्हें मांस तक खिलाया। हिंदू संगठन की पहल पर केस की परतें खुली तो पता चला उसके साथ फैजान और इमरान भी गिरोह में शामिल थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



