इंदौर में एक नवजात पुलिस को बोरे में मिला है। उसे कौन फेंक कर गया। इसका पता पुलिस लगाने में जुटी है। आसपास के कैमरें भी खंगाले जा रहे है, ताकि उनका पता लगाया जा सके। बच्चे के रोने के आवाज सुनकर एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल नवाजात को एमवाय अस्पताल भेजा गया है। दो से तीन दिन की उसकी उम्र है। डाॅक्टरों के अनुसार नवजात की तबीयत ठीक है।
घटना प्रतापत नगर क्षेत्र की है। यहां भाजपा कार्यालय के समीप एक सफेद बोरे में शिशु को कोई रात के समय फेंक कर चला गया था। सड़क से गुजर रहे राहगीर ने आवाज सुनी तो बोरे में झांक कर देखा। रोते हुए बच्चे को देखकर उनसे द्वारकापुरी पुलिस थाने को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। नवजात को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत ठीक है।
सोमवार रात को सफेद रंग के बोरे में संकरी गली में नवजात मिला है। वहां कचरे का ढेर भी लगा था। यहां पर भाजपा पार्षद राकेश जैन के कार्यालय भी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। क्षेत्र के नर्सिंग होम में भी पता लगाया जा रहा है कि दो से तीन में कितनी डिलेवरी हुई है।इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।