इंदौर के भागीरथपुरा में अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। नए मरीज अब कम आ रहे है और जो मरी अस्पताल में भर्ती है। वे भी डिस्चार्ज हो रहे है। सोमवार को 110 मरीज अस्पताल में भर्ती थी। अब उनकी संख्या 99 रह गई है। बुधवार को दस से ज्यादा मरीजों की अस्पाल से छुट्टी हो जाएगी। वहीं मंगलवार को नए दस से मरीज निकले। जिनका घरों पर ही उपचार हो रहा है। उनमें भी डायरिया के लक्षण कम है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भागीरथपुरा के प्रभावित क्षेत्र में का दौरा किया। बस्ती में पांच एम्बुलैंस के अलावा 24 घंटे डाॅक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। गंभीर मरीजों को एमवाय चिकित्सालय, अरविंदों अस्पताल और बच्चों को चाचा नेहरु अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। फिलहाल 18 मरीज आईसीयू में है। उनमें से तीन वेंटिलेटर पर है। मंगलवार को टीमों ने कुल 5013 घरों तक पहुँच बनायीं। जिसमें लगभग 24 हजार 786 लोगों को किट वितरण की गई।
भागीरथपुरा टंकी की भी सफाई
नगर निगम ने भागीरथपुरा टंकी की भी सफाई की है। टंकी के पानी को सुपर क्लोरिनेट कर वितरित किया जा रहा है। पानी की शुद्धता 2 पीपीएम है। मंगलवार को पाइप लाइनों की भी सफाई की गई है। इसके अलावा बस्ती की पांच सौ से ज्यादा हौज की भी सफाई नगर निगम के अमले ने की। दरअसल हौज ज्यादा भरने के बाद पानी फिर नलों से लाइनों में जाता है। यदि हौज में गंदा पानी रहता है तो फिर वह दूसरे दिन होने वाली सप्लाई के दौरान पानी को दूषित करता है। भावित क्षेत्र के सभी ड्रेनेज चेम्बर, बेकलेन आदि की सफाई करायी जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.