इंदौर से संचालित हो रही मध्य प्रदेश की पहली तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए एक्सटेंड किया गया है। यह ट्रेन अब 30 जनवरी तक संचालित होगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव और कोच संरचना
विस्तारित फेरों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस विस्तार से यात्रियों को इंदौर और मुंबई के बीच यात्रा करने में और अधिक सुविधा मिलेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मुंबई सेंट्रल–इंदौर तेजस स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी तक मुंबई सेंट्रल से प्रति सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यानी यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रवाना होगी।
वहीं, इंदौर से मुंबई सेंट्रल के लिए तेजस स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 30 जनवरी तक बढ़ाया गया है। इसी तरह इंदौर–मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी तक इंदौर से प्रति मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन भी पूर्व निर्धारित मार्ग, कोच कंपोजिशन, दिन और ठहराव के अनुसार ही संचालित होगी। इनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
दुरंतो और अवंतिका से ज्यादा है किराया
इंदौर-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस स्पेशल ट्रेन का किराया, इसी रूट पर चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस और अवंतिका एक्सप्रेस की तुलना में अधिक है। इंदौर–दुरंतो एक्सप्रेस में वर्तमान में सेकेंड सीटिंग का किराया 460 रुपए, एसी इकोनॉमी का 2070 रुपए, थर्ड एसी का 2205 रुपए, सेकंड एसी का 2975 रुपए और फर्स्ट एसी का किराया 3670 रुपए है।
वहीं, अवंतिका एक्सप्रेस में स्लीपर का किराया 465 रुपए, एसी इकोनॉमी का 1130 रुपए, थर्ड एसी का 1220 रुपए, सेकंड एसी का 1715 रुपए और फर्स्ट एसी का किराया 2870 रुपए है।
तेजस स्पेशल ट्रेन के किराए निर्धारण का अधिकार आईआरसीटीसी के पास होता है, जो आवश्यकता अनुसार किराए में बदलाव कर सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.