अगर आप भारतीय वायु सेना का हिस्सा बनकर देश की सेवा करने का जज्बां रखते है तो यह अवसर आपके लिए है। भारतीय वायु सेना में भर्ती निकली है। इसको लेकर 03 मार्च से 10 मार्च तक आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। अभ्यर्थी की उम्र 22 साल से कम होनी चाहिए।
वायु सैनिक चयन केंद्र के कमान अधिकारी विंग कमांडर अभिषेक कटोच ने बताया कि भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों में भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 03 मार्च से फिर शुरु हो गई है। इस बार आयु सीमा में छूट दी गई है। अब अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है। अब 22 वर्ष की उम्र सीमा के अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु पदों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों दोनों के लिए अग्निवीरवायु इंटैक 01 /2027 के लिए आवेदन पोर्टल 03 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक फिर से चालू कर दिया है। जिसके द्वारा इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करके आयु सीमा में दी गई छूट का लाभ उठा सकते है। यह सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होकर भारत की सशस्त्र सेना बलों का हिस्सा बनने का सुनहरा अवसर है।
भारतीय वायुसेना ने हाल ही में कोरिजेंडम जारी करके इसकी जानकारी दी है। अभ्यर्थी निम्नलिखित वेबसाइट https://iafrecruitment.edcil.co.in/ पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 से लेकर 01 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए ( यहां लिखी दोनों तिथि भी मान्य)। साथ ही अभ्यर्थी को 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% या अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में भी 50% या इससे अधिक अंक होना अनिवार्य है। 12 वीं भौतिकी एवं गणित विषय वाले अभ्यर्थी साइंस ग्रुप एवं अन्य ग्रुप दोनों में आवेदन के पात्र होंगे। जब कि 12 वीं या समकक्ष परीक्षा में अन्य विषयों वाले अभ्यर्थी अन्य ग्रुप (साइंस के अलावा) में आवेदन के पात्र होंगे। आयु सीमा के अलावा बाकी अन्य सभी जानकारी एवं भर्ती प्रकिया के सभी मानदंड वायु सेना अग्निवीरवायु पदों पर भर्ती के विज्ञापन अनुसार होंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.