आयकर विभाग की टीम ने चौथे दिन भी सर्वेश अस्पताल के संचालक डॉ. उमेश कालड़ा के आवास, उनके बिजनेस पार्टनर के ठिकानों और अस्पतालों पर जांच जारी। टीम ने दस्तावेजों की छानबीन की। टीम ने डॉ. उमेश कालड़ा के ईसीएचएस से जुड़ी फाइलों की जांच शुरू की। विभाग को इन फाइलों में फर्जीवाड़े की आशंका है। इस दौरान कई बैंक लॉकर की जानकारी मिली, जिन्हें जांच के उद्देश्य से सील करा दिया गया है। इन लॉकरों को टीम की अनुमति के बिना खोला नहीं जा सकेगा।
आयकर विभाग की टीम में शामिल अधिकारियों ने अस्पताल के एचआर, फाइनेंस और हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम संभालने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। इनसे खातों का मिलान किया जा रहा है। साथ ही ईसीएचएस से जुड़े मरीजों की फाइलों की भी जांच की जा रही है, जिनमें मेडिकल क्लेम से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।
72 घंटे से चल रही है जांच
डॉ. उमेश कालड़ा के आवास, सर्वेश अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल और उनके पार्टनर के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे बुधवार सुबह 6 बजे शुरू हुआ था। आयकर विभाग की आठ टीमों के करीब 120 अधिकारी और कर्मचारी रोहतक से सुबह 5 बजे हिसार पहुंचे थे। इन टीमों ने विभिन्न जिलों से इकट्ठा होकर जांच शुरू की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.