बागेश्वर जिले के कपकोट केदारेश्वर मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ संपन्न हो गया है। अंतिम दिन अंडर-19 बालक वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। ओवरऑल प्रतियोगिताओं के परिणाम के आधार पर कपकोट विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ में असों न्याय पंचायत चैंपियन रही और एक लाख की राशि जीती। सभी खेलों में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी संसदीय स्तर के खेल महाकुंभ में भागीदारी करेंगे।
बुधवार को आयोजित कबड्डी में असों न्याय पंचायत विजेता और शाम की टीम उपविजेता रहीं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कर्मी की टीम विजेता और सूपी की उपविजेता रही। खो-खो में होराली पहले और लोहारखेत न्याय पंचायत की टीम दूसरे स्थान पर रही। चक्का और गोला क्षेपण में पवन राठौर, ऊंची कूद में उमेश महर, लंबी कूद में जीत खाती, भाला क्षेपण में गोविंद सिंह ने जीत हासिल की। 100 मीटर दौड़ में तनुज कपकोटी, 200 और 400 मीटर दौड़ में हितेश, 800 मीटर दौड़ में राहुल शाही, 1500 मीटर दौड़ में गौरव सिंह, 5000 मीटर दौड़ में बीरेंद्र सिंह ने बाजी मारी। मुर्गा झपट के 48 किग्रा भार वर्ग में हर्षित कपकोटी, 51 किग्रा में भावेश मर्तोलिया, 54 किग्रा में इंदर बिष्ट, 57 किग्रा में आशीष शाही और 60 किग्रा से अधिक हिमांशु दानू ने पहला स्थान हासिल किया। 400× 100 मीटर की रिले दौड़ भराड़ी न्याय पंचायत ने जीती। इस मौके पर महिपाल कपकोटी, सुंदर गढ़िया, प्रेमा, कमल मटियानी, हरीश कपकोटी, दयाल जोशी, गजेन्द्र बिष्ट, गोपाल भंडारी, मोहन राम, देवेंद्र कोरंगा, गिरीश प्रसाद, दान सिंह बड़ती आदि मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.