सहरसा शहर के पटेल नगर में खुद को तंत्र साधक बताने वाले दो ढोंगी बाबाओं ने एक परिवार को झांसे में लेकर ढाई लाख रुपए मूल्य की सोने की चेन चुरा ली। यह घटना सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सदर थाना क्षेत्र के पटेल नगर वार्ड नंबर 29 में हुई। पीड़ित परिवा
घटना के समय गृहस्वामी बिजेंद्र झा और उनकी पत्नी प्रतिमा देवी घर पर मौजूद थे। तभी दरवाजे पर दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने खुद को दरभंगा जिले के कुशेश्वर हिरनी गांव का निवासी बताया। उसने कहा कि वे वर्षों से साधना में लीन थे और अब गांव लौटने से पहले भिक्षाटन के लिए दौरा कर रहे हैं।
बातचीत के दौरान दोनों ने दंपती के बीते जीवन की परेशानियों और भविष्य की घटनाओं का जिक्र कर उनका विश्वास जीत लिया।
वास्तु दोष बताकर दंपती को डराया
विश्वास जीतने के बाद, ठगों ने घर में वास्तु दोष होने की बात कही और दावा किया कि इसी कारण परिवार को लगातार परेशानियों और बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। डर और विश्वास में आए दंपती ने दोनों ढोंगी बाबाओं को घर के अंदर बुला लिया।
ठगों ने घर में मौजूद सोने के आभूषणों के बारे में पूछा और एक सोने की चेन को बेडरूम में तकिए के नीचे रखने को कहा। उन्होंने दंपती को हिदायत दी कि शाम छह बजे से पहले उस कमरे को न खोलें।
तकिए के नीचे रखी सोने की चेन गायब
शाम को जब परिवार ने बेडरूम खोला, तो तकिए के नीचे रखी सोने की चेन गायब मिली। घटना की जानकारी मिलने पर मधेपुरा जिले में श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस की शाखा में कार्यरत उनका बेटा रात को घर पहुंचा। माता-पिता से पूरी घटना सुनने के बाद वह मां के लिखित आवेदन के साथ सहरसा सदर थाना पहुंचा।
शिकायत में बताया गया है कि अज्ञात दो ढोंगी बाबाओं ने झांसा देकर 22 ग्राम सोने की चेन चुरा ली, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने जानकारी दी कि आवेदन के आधार पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस दोनों संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.