आरोपी अंकित शर्मा ने अमित तिवारी से कुल 15 लाख की ठगी की है। इसमें कुछ रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कराई गई और कुछ नकद ली गई। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी ने एक लाख रुपए तो पांचाली माता पर चढ़ाने के नाम पर भी लिए। अमित तिवारी ने बताया कि ठगी के कारण उन्हें अपना कर्ज बढ़ने पर अपनी बाइक बेचनी पड़ी और अपनी दुकान भी बंद करनी पड़ी।
ये भी पढ़ें: Gwalior News: मां के शव के साथ रहे थे भाई-बहन, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
यह कोई पहला मामला नहीं है। आरोपी ने पहले डोलरिया सरकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा से भी जमीन में गड़ा सोना निकालने का झांसा देकर 1.04 करोड़ की ठगी की थी। पीड़ितों के अनुसार आरोपी शुरू में लोगों से मित्रवत व्यवहार करता था और धीरे-धीरे उनकी विश्वास जीतता था। फिर वह उन्हें अपने घर बुलाकर खाने-पीने में कुछ मिलाकर देता था, जिससे लोग ध्यान भटक जाते और उसकी बात मानने लगते थे।
पुलिस के मुताबिक ऐसे मामलों में लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अंकित शर्मा पर इसके पहले भी मामला दर्ज हो चुका है और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी कंचन सिंह ने भी नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बड़ी रकम देने से पहले पूरी सावधानी बरतें और धोखाधड़ी के मामलों में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस लगातार चेतावनी दे रही है कि सोने या नकद के झांसे में आने से पहले पूरी जानकारी और जांच आवश्यक है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.