खंडवा जिले के पीपलोद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बलवाड़ा में एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर, उसके साथ शारीरिक शोषण कर उसके वीडियो, फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां थाने पहुंची पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि एक मुस्लिम युवक मेहरबान ने उसे प्रेम संबंध का झांसा देकर पहले तो अपने जाल में फंसाया, और फिर कई दिनों तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं, आरोपी ने इस दौरान युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करता रहा, और उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।
ये भी पढ़ें- गजब है MP का बिजली विभाग, 12 रुपये के बकाया के लिए उपभोक्ता को थमाया नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल
बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना में आरोपी मेहरबान की पत्नी शबनम भी शामिल थी। ये दंपति मिलकर युवती को धमकाते, उसे प्रताड़ित करते और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे। युवती ने जब इस अवैध संबंध और धर्म बदलने का साफ-साफ मना कर दिया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसे धमकी दी कि उसका वीडियो पूरे गांव और सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
इधर मामले की सूचना जब बजरंग दल को लगी तो बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पिपलोद थाना पहुंचे, और थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं बजरंग दल के आदित्य मेहता ने बताया कि आरोपी हमारी हिन्दू बहन को काफी समय से परेशान कर रहा था। उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। इसलिए हम चाहते हैं कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
वहीं खंडवा एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर ने बताया कि युवती की कुछ महीनों पहले मुलाकात मेहरबान से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत के दौरान मेहरबान ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। पीड़िता का आरोप है कि मेहरबान की पत्नी शबनम भी उसे प्रताड़ित करती थी। आरोपी पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.