कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपने बेटे को जंजीरों से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चे मोहम्मद फैज़ ने बताया कि पिछली रात करीब डेढ़ बजे उसके पिता मोहम्मद मुख्तार अंसारी और बड़े भाइयों ने मिलकर उसे जंजीरों से बा
मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे फैज किसी तरह अपने घर से भाग निकला। वह कोडरमा थाना क्षेत्र के छतरबर गांव के मुखिया गुलाम मुस्तफा के पास पहुंचा और उन्हें पूरी घटना बताई। मुखिया गुलाम मुस्तफा ने तुरंत फैज को तिलैया थाना पहुंचाया और उसे थाना प्रभारी को सौंप दिया।
पिता के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग
गुलाम मुस्तफा ने थाना प्रभारी से मोहम्मद फैज के पिता मोहम्मद मुख्तार अंसारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने मोहम्मद फैज के पिता को जंजीर के ताले की चाबी लेकर थाने बुलाया।
थाने में मोहम्मद मुख्तार से चाबी लेकर मोहम्मद फैज के हाथों में बंधी जंजीर का ताला खोला गया। फैज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मोहम्मद मुख्तार अंसारी को थाने में रोककर उनसे पूछताछ की जा रही है।
वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है-पिता
इधर, मो. फैज के पिता ने इस घटना के बाबत बताया कि उस पर शैतानी ताकत हावी हो गई है, जिससे वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। उन्होंने बताया कि उनके पांच पुत्र हैं, जिसमें फैज सबसे छोटा है। उन्होंने बताया कि वे आए दिन फैज की हरकतों से परेशान रहते हैं। वह किसी को भी मार बैठता है, किसी के भी सामान को नुकसान पहुंचा देता है।
कई बार वह घर से भी भाग कर गया जी और कोलकाता जा चुका है। उन्होंने बताया कि बीते शाम भी वह एक टावर पर चढ़ गया था और कूदकर जान देने जा रहा था, जिसके बाद उसे किसी तरह से टावर से सुरक्षित उतारकर घर लाया गया। इस दौरान मो. फैज ने उनके बाएं हाथ में काफी जोर से दांतों से काट भी लिया, जिससे वे जख्मी हो गए और अंत में तंग आकर उसे जंजीरों से बांध दिया।
वहीं, फैज का उसके पिता पर आरोप है कि वे उसे घर से बाहर खेलने कूदने पर रोक लगाते हैं। बाहर दोस्तों के साथ खेलने पर आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.