- Hindi News
- National
- IMD Weather Update Today; Uttarakhand Himachal Snowfall Rainfall | Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh Cold Wave Alert
- कॉपी लिंक
उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजस्थान सर्दी का असर कम हो गया है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है और तेज सर्दी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
मध्य प्रदेश में भी अगले 3 दिन तक शीतलहर का अलर्ट नहीं है। हालांकि, पारा लगातार लुढ़क रहा है। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा है। यहां बीती रात पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
बिहार में शनिवार को 10 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया रहा। आरा–मोहनिया फोरलेन पर 4 गाड़ियां टकरा गईं, जबकि पटना के मोकामा फोरलेन पर दो ट्रक और एक हाइवा की टक्कर हो गई। इसमें ड्राइवर व खलासी घायल हुए। बेगूसराय और बक्सर में भी विजिबिलिटी जीरो रही।
हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से ठंड बढ़ गई है। आज पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान है। शनिवार को 5 शहरों में पारा 3°C से नीचे और 12 जगहों पर 5°C से कम दर्ज किया गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में पारा माइनस 6.2 तापमान रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे पारा 2-3°C और गिर सकता है। इन इलाकों में कई नदी-नाले और झरने जम चुके हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है। शनिवार को कुपवाड़ा में पारा माइनस 2.4°C दर्ज हुआ।
देशभर में मौसम की 2 तस्वीरें…

उत्तराखंड के चमोली में शनिवार झरने जम गए हैं।

बिहार के पटना में शनिवार को कोहरे की वजह से दो ट्रक आपस में भिड़ गए।


राज्यों में मौसम की खबरें…
राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ का असर, सर्दी कम; ठंडी हवा कमजोर होने से रात का तापमान चढ़ा

उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजस्थान सर्दी का असर कम हो गया है। बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर समेत उत्तर-पश्चिम जिलों में छाए बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। इससे सुबह-शाम सर्द हवाओं के साथ तेज सर्दी से लोगों को थोड़ी राहत रही। पूरी खबर पढ़ें….
मध्य प्रदेशः शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा, पारा@4.7°C; भोपाल-इंदौर में 7 डिग्री से कम

उत्तरी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से बादल, बारिश और बर्फबारी वाला मौसम है। इससे सर्द हवाएं कमजोर हुई हैं और एमपी में अगले 3 दिन तक शीतलहर का अलर्ट नहीं है। हालांकि, पारा लगातार लुढ़क रहा है। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा है। यहां बीती रात पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।पूरी खबर पढ़ें….
उत्तराखंडः 4 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट; केदारनाथ-बद्रीनाथ में भी मौसम खराब

उत्तराखंड के चार जिलों में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर शामिल है। इसके अलावा 3700 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी मौसम खराब है। पूरी खबर पढ़ें….
बिहारः बेगूसराय-बक्सर समेत कई जिलों में छाया कोहरा, लगातार गिरेगा तापमान; किशनगंज का पारा 7.6°C

बिहार के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आने वाले 7 दिनों तक रात और सुबह के समय ठंड लगातार बढ़ेगी। रविवार सुबह बेगूसराय में घना कोहरा है। वहीं, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें….
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.