- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Cold Wave Alert | Tamil Nadu Puducherry Kerala Rainfall
- कॉपी लिंक
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद चल रही ठंडी हवाओं से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। राजस्थान में आज से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अगले 3 दिन झुंझुनूं, चूरू, सीकर जिलों में कोल्ड-वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सीकर में हल्की बारिश के बाद मंगलवार रात को तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया।
मध्यप्रदेश में 6-7 दिसंबर से इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर में सबसे ज्यादा सर्दी रहेगी। भोपाल और इंदौर में पारा 9 डिग्री से नीचे रहा। उधर हिमाचल प्रदेश के छह जिले कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और सोलन में घना कोहरा छाया। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंडी में ब्यास नदी किनारे कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई।
हिमाचल में सर्दी बढ़ गई है। राज्य के 24 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। लाहौल स्पीति के ताबो में बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई। यहां का तापमान माइनस 8 डिग्री रहा।
राज्यों में मौसम की 2 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में झेलम नदी के ऊपर धुंध छाई रही।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ठंड बढ़ गई है। सुबह कोहरा छाया रहा।


राज्यों में मौसम की खबरें…
राजस्थान: शीतलहर से पारा 6 डिग्री तक गिरा, अगले 2 दिन कोल्ड-वेव का अलर्ट

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। यहां के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिले में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक शीतलहर का प्रभाव रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
मध्य प्रदेश: बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठिठुरन, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में 2-3 डिग्री और गिरेगा पारा

मध्यप्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ों में बर्फबारी और फिर बर्फ पिघलने से सर्द हवाएं प्रदेश में आएंगी। जिससे ठंड का असर बढ़ जाएगा। अगले 2 दिन में भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश: बर्फ देखने रोहतांग पास जा सकेंगे टूरिस्ट, कोहरे-कोल्ड वेव ने बढ़ाई ठंड, 17 शहरों में 5°C से नीचे पारा

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला प्रशासन ने रोहतांग पास के लिए वाहनों की आवाजाही 10 दिसंबर तक बहाल कर दी है। इसके बाद, देशभर से कुल्लू-मनाली पहुंच रहे टूरिस्ट बर्फ देखने के लिए रोहतांग पास जा सकेंगे। बीते सोमवार को भी एक दिन के लिए रोहतांग पास को टूरिस्ट भेजे गए। मगर मंगलवार और बुधवार को फिर से पाबंदी लगाई गई। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 3 दिन सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ, दिन में चलेंगी ठंडी हवाएं

हरियाणा में आज से लगातार 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान हरियाणा के 4 जिलों में शीतलहर चल सकती है। इसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और पंचकूला जिले शामिल हैं। पश्चिमी विक्षोभ से पहले हरियाणा में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.