- Hindi News
- National
- Imd Weather Update Mp Rajasthan Bihar Haryana Delhi Cold Wave Fog Cyclone Uttarakhand Himachal Snowfall
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी के इस सीजन (दिसंबर से फरवरी) के बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र में कोल्ड वेव के दिन सामान्य से ज्यादा रह सकते हैं। इन राज्यों में आमतौर पर कोल्ड वेव के दिन 4-6 होते हैं। जो कि इस बार 10 हो सकते हैं।
IMD के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्र ने कहा- इस सीजन मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण भारत के राज्यों में मिनिमम टेम्परेचर सामान्य से कम रह सकता है। इनमें देश के 15 से ज्यादा राज्य शामिल हैं।
महापात्र के मुताबिक 3 से 5 दिसंबर के बीच ठंड और बढ़ने की आशंका है। दिसंबर से फरवरी के दौरान ला नीना (मौसमी बदलाव) की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
दूसरी तरफ साइक्लोन दितवाह के असर के चलते तमिलनाडु और पुडुचेरी के समुद्री तट के इलाकों में जमकर बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक दितवाह कमजोर हो गया। बारिश का असर आज भी जारी रहेगा।
बारिश के चलते सोमवार को चेन्नई एयरपोर्ट से 10 उड़ानें रद्द की गईं। कई इलाकों में पानी भर गया।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बर्फ जमने लगी है। सड़कों पर 2-3 इंच नजर आ रही है।

चेन्नई में चक्रवाह दितवाह के असर के चलते तेज बारिश जारी है। गलियों में पानी भरा।

चेन्नई में चक्रवाह दितवाह के असर के चलते मरीना बीच पर समुद्र में ऊंची लहरे उठीं।

चेन्नई में तेज बारिश और आंधी का असर मंगलवार को भी जारी रहेगा।


Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.