UP Crime: पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे बनारस से प्रयागराज जा रही मेमू सवारी गाड़ी संख्या 65111 पर अवैध वेंडरों ने पथराव कर दिया। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। घटना में एक कर्मचारी समेत छह यात्री घायल हो गए। सभी का सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया।
घटना के बाद ट्रेन लगभग 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ ने एक अवैध वेंडर पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को सुबह मेमू ट्रेन सुबह करीब 8:13 बजे ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंची।
निर्धारित ठहराव के दौरान एक अवैध वेंडर केतली लेकर जबरन ट्रेन में घुसने का प्रयास करने लगा। इस दौरान उसने यात्रियों को धक्का-मुक्की शुरू कर दी। ट्रेन छूटने के डर से यात्रियों ने जब इसका विरोध किया तो वेंडर और उसके साथियों ने गुस्से में आकर पत्थर चलाने शुरू कर दिए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.