चंडीगढ़ में हुए आईडीएफसी बैंक घोटाले में होटल लैंडमार्क के मालिक विक्रम वधावा को चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच और ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ आर्थिक अपराध शाखा ने दो दिन पहले वधावा की रेंज रोवर कब्जे में ली थी। हरियाणा में हुए 590 करोड़ घोटाले मामले में भी विक्रम का नाम है। कई दिन से ईडी भी आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
विक्रम वाधवा के खातों में ट्रांसफर हुई बड़ी रकम
मोहाली के होटल कारोबारी और रियल एस्टेट डेवलपर विक्रम वाधवा के बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर होने का खुलासा हुआ है। आरोप है कि इस धनराशि को प्रिज्मा रेजीडेंसी एलएलपी, किनस्पायर रियल्टी एलएलपी और मार्टेल बिल्डवेल एलएलपी जैसी रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ मेगा स्टोर नाम की इकाई में भी बड़ी राशि ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इस फर्म के पार्टनर मोहित गोयल के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, जहां से धन के गबन से जुड़े कई अहम दस्तावेज और सबूत बरामद किए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विक्रम वाधवा के ठिकानों पर भी छापेमारी कर कई दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि धन की हेराफेरी को छिपाने के लिए ज्वैलर्स और अन्य कारोबारी संस्थानों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया। कई स्थानों पर फर्जी बिलिंग और संदिग्ध लेनदेन के जरिये सरकारी धन को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.