भारतीय रेलवे ने सोमवार को जींद-सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन का सफल परफॉर्मेंस ट्रायल पूरा किया। यह भविष्य की आधुनिक और स्वच्छ तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस ट्रायल में ट्रेन की रफ्तार, ब्रेकिंग सिस्टम और सुरक्षा मानकों का बारीकी से परीक्षण किया गया। रविवार को हाइड्रोजन प्लांट में गैस तैयार न हो पाने के कारण ट्रायल टाल दिया गया था। विशेषज्ञों की टीम ने तकनीकी समस्या को दूर किया, जिसके बाद सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे ट्रेन प्लांट के यार्ड से निकलकर जींद जंक्शन पहुंची। पहले फेरे में ट्रेन सुबह 11:15 बजे जींद से सोनीपत के लिए रवाना हुई और दोपहर 2:50 बजे वहां पहुंची। सोनीपत में 10 मिनट रुकने के बाद, यह दोपहर 3:00 बजे वापस जींद के लिए चली और शाम 5:10 बजे गंतव्य पर पहुंची। शाम 5:30 बजे ट्रेन को दोबारा वजन (पानी की कैनियों) के साथ सोनीपत के लिए रवाना किया गया। यह दूसरा फेरा था। ट्रायल के दौरान, ट्रेन की कार्यक्षमता जांचने के लिए उसे हर जंक्शन पर 1 से 2 मिनट के लिए रोका गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से इंजन की क्षमता और विभिन्न ट्रैक स्थितियों पर ट्रेन के प्रदर्शन का आकलन किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.