ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अति संवेदनशील क्षेत्र तोताघाटी के पास पहाड़ से बोल्डर गिरने से ट्रक चालक की मौत हो गई। जनकारी के अनुसार ऋषिकेश से सीमेंट लादकर श्रीनगर की ओर जा रहे एक ट्रक पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिर गए, जिसकी चपेट में आने से ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना पा कर मौके पर पुलिस पहुच गयी थी। पहाड़ी से आए छोटे-बड़े पत्थरों ने ट्रक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था और एक विशाल बोल्डर ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए सीधे चालक के ऊपर जा गिरा।
दुर्घटना के चलते नेशनल हाईवे लगभग चार घंटे तक पूरी तरह से अवरुद्ध रहा। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुँचा, जहाँ कड़ी मशक्कत के बाद बोल्डर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला जा सका।
ये भी पढ़ें…Dehradun: विक्रम हत्याकांड, दो मददगार गिरफ्तार, खुलासे के करीब पुलिस, पत्नी और भाई से भी हो चुकी है पूछताछ
मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान 55 वर्षीय मुरारी लाल पुत्र दुर्गा लाल, निवासी पुदियानी, कर्णप्रयाग (चमोली) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी देवप्रयाग भिजवा दिया है और मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। सुबह सड़क से मलबा और बोल्डर हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। गौरतलब है कि तोताघाटी क्षेत्र भूस्खलन और पत्थर गिरने के लिहाज से बेहद खतरनाक ब्लैक स्पॉट माना जाता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.