हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 8 भर्तियों के लिए एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार जनवरी में 6 प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। वहीं फरवरी व मार्च में भी एक-एक प्रतियोगी परीक्षा होगी।
HPSC की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 1 फरवरी को पीजीटी इंग्लिश का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होगा। वहीं 15 मार्च को पर्यावरण विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर का स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित होगा। इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग ओर कम्प्यूटर इंजीनियरिंग के लेक्चरर पोस्ट के लिए 19 जनवरी को एग्जाम होगा।
HPSC की ओर से जारी शेड्यूल।
इंजीनियरिंग पदों के लिए 20 व 21 को एग्जाम
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लेक्चरर पद के लिए 20 जनवरी को पूर्व दोपहर में तथा फोरमैन इंस्ट्रक्टर के लिए 20 जनवरी को दोपहर बाद परीक्षा आयोजित होगी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का सब्जेक्टर नॉलेज टेस्ट 21 जनवरी को तथा लेक्चरर इन फार्मेसी के लिए भी 21 जनवरी को सब्जेक्टर नॉलेज टेस्ट आयोजित किया जाएगा। हालांकि अभी परीक्षा शेड्यूल ही जारी किया गया है, परीक्षा केंद्रों की डिटेल अभी जारी नहीं हुई है। परीक्षा केंद्रों की डिटेल एडमिट कार्ड के साथ ही जारी की जाएगी।
आयोग मुख्यालय होता है केंद्र
आयोग के द्वारा जिन परीक्षाओं में कैंडिडेट कम होते हैं, उनके लिए आयोग मुख्यालय ही केंद्र बनाया जाता है। वहीं कैंडिडेट की संख्या बढ़ने पर पंचकूला के निजी स्कूलों में केंद्र बनाए जाते हैं। हालांकि अभी इसकी डिटेल आयोग के द्वारा शेयर नहीं की गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.