राज्य लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की संयुक्त परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मेघा सिंह कंवर ने एचएएस परीक्षा में टॉप किया है। एचएएस के दो पदों के लिए परीक्षा हुई थी। एक पद रिक्त रह गया है। आंचल कुमारी और अभिषेक कपूर एचपीएस (पुलिस सेवा) अधिकारी बने हैं। मंगलवार देर शाम जारी परिणाम के तहत आठ बीडीओ, नौ तहसीलदार, दो जिला नियंत्रक और आठ सहायक आयुक्त एक्साइज भी चुने गए हैं।
परिणाम के अनुसार विकास वर्मा, सौरभ ठाकुर, रोहित चौहान, मनोज कुमार, मनीष राय, आस्था पवार, प्रतिमा मन्हास और भारतेंद्र सिंह का चयन ग्रामीण विकास विभाग के तहत बीडीओ पद पर हुआ है। वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग में जिला नियंत्रक पद के लिए आंचल कुमारी व शीतल को चुना गया है। राजस्व विभाग में तहसीलदार पद पर अंकित शर्मा, लोकेंद्र पाल, अरुण कुमार सांख्यान, दिव्या ज्योति कटोच, अनुज शर्मा, मैत्री भारद्वाज, जीवन लाल, आकृति और आकाश शर्मा का चयन हुआ है।
इसके अतिरिक्त कर एवं आबकारी विभाग में इशान जमालटा, विक्रांत पांडे, अभिषेक शर्मा, नितेश कुमार, रोहित राणा, शिवम चौहान, रजनीश ठाकुर और अमन भारती को सहायक आयुक्त के पद के लिए चुना गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.