हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से सीबीएसई से संबद्ध 134 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई सब कैडर में प्रतिनियुक्ति के लिए 5,623 पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाएगा। यह परीक्षा स्कूल शिक्षा निदेशालय के अधीन कार्यरत सेवारत उन शिक्षकों के लिए होगी, जो लागू भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं एवं पात्रता शर्तें पूर्ण करते हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की भूमिका केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के आयोजन, पद वार मेरिट सूची तैयार करने व परिणाम घोषित करने तक सीमित रहेगी। जबकि पात्रता निर्धारण, प्रतिनियुक्ति, पदस्थापन तथा सेवा संबंधी समस्त विषय स्कूल शिक्षा निदेशालय के अधिकार क्षेत्र में निहित रहेंगे। इस भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड ने बुधवार को पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
