कुल्लू जिले में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) की सभी ऑनलाइन सेवाएं 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक बंद रहेंगी। यह निर्णय बोर्ड के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के लिए लिया गया है। इस अवधि के दौरान उपभोक्ता ऑनलाइन बिल भुगतान, नए कनेक्शन के लिए आवेदन, नाम या लोड परिवर्तन जैसी डिजिटल सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। वहीं मोबाइल एप्लिकेशन, ऑनलाइन पोर्टल और कैश काउंटरों के माध्यम से होने वाली कंप्यूटरीकृत बिलिंग प्रणाली भी पूरी तरह से बंद रहेगी। सहायक अभियंता इंजीनियर अमन कुमार ने बताया कि वर्तमान आईटी ढांचा लगभग 10 साल पहले स्थापित किया गया था, जो अब बढ़ते डिजिटल लेनदेन और उपभोक्ताओं की भारी संख्या को संभालने में पर्याप्त नहीं है। सिस्टम को आधुनिक बनाना अनिवार्य सेवाओं की सुचारू आपूर्ति और बिलिंग सिस्टम की दक्षता बढ़ाने के लिए सिस्टम को आधुनिक बनाना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन पुराने सिस्टम से नए सिस्टम में डेटा माइग्रेट करने के लिए यह पांच दिनों का डाउनटाइम निर्धारित किया गया है। नई तकनीक साथ शुरू होगी सेवा इस अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी शिकायत या आपातकालीन सहायता के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-8060 या 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। 3 मार्च के बाद सभी सेवाएं बेहतर गति और नई तकनीक के साथ फिर से शुरू हो जाएंगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.