लोगों को झेलनी पड़ सकती है जाम की समस्या
आक्रोश रैली की मंजूरी को लेकर बुधवार देर शाम तक पुलिस अधिकारियों की अध्यक्षता में बैठक हुई। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से इस रैली को लेकर देर रात न तो कोई ट्रैफिक प्लान और न ही वाहनों की पार्किंग की सूचना शेयर की गई। इसके चलते भाजपा की रैली के कारण धर्मशाला-पालमपुर मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ सकता है, क्योंकि इस मार्ग पर कर्मचारियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे सफर करते हैं।
HP BJP Rally Live: राज्य सरकार के खिलाफ जोरावर मैदान में गरजेगी भाजपा, रैली स्थल पर जुटे कार्यकर्ता
हिमाचल भाजपा की आक्रोश रैली आज जोरावर मैदान धर्मशाला में होने जा रही है। रैली के आयोजन को लेकर प्रशासन ने भाजपा को सशर्त मंजूरी प्रदान की है। प्रशासन ने भाजपा से लिखित में लिया है कि रैली में 5 हजार से कम की भीड़ जुटेगी और अगर भीड़ अधिक हुई तो प्रशासन को रैली स्थल की अनुमति रद्द करने का पूरा अधिकार रहेगा। वहीं रैली के लिए गुरुवार सुबह से ही कार्यकर्ता जोरावर पहुंचना शुरू हो गए थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.