मगध महिला कॉलेज में अगले सत्र से हॉस्टल की सीट बढ़ जाएगी। कॉलेज को बिहार सरकार की ओर से 100 बेड दिए गए हैं। अभी वर्तमान में मगध महिला में तीन हॉस्टल फंक्शनल है। इसमें महिमा, वैदेही और वेलफेयर हॉस्टल है।
इन तीनों हॉस्टल को मिलाकर एक्स्ट्रा 35 सीट में अब छात्राएं रह सकती हैं, जिसमें से महिमा हॉस्टल में 10 सीट वैदेही हॉस्टल में 20 सीट और वेलफेयर हॉस्टल में 5 सीट होगी। कॉलेज की ओर से शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया था जिसके बाद कॉलेज को 100 बेड के साथ 100 मेट्रेस, 100 टेबल, 100 चेयर, 100 अलमारी और एक वाटर कूलर भी दिया गया है।
मगध महिला कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. नागेंद्र वर्मा।
सुविधाओं की कमी के कारण लड़कियां भी कम रहती थी
मगध महिला कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. नागेंद्र वर्मा ने कहा कि हमें बिहार सरकार से 100 बेड मिले हैं। इन सभी बेड को पहले से टूटे हुए बेड के साथ बदल दिया जाएगा। वहीं, ऐसा रूम जहां पर बेड नहीं था, वहां भी ये बेड लगाकर स्टूडेंट के रहने लायक बनाए जाएंगे।
इससे करीब 35 सीट हॉस्टल में बढ़ जाएंगी। हमारे यहां हॉस्टल में बेड और फर्नीचर की कमी थी, जिसे लेकर हमने बहुत पहले ही सरकार को लेटर लिखा था। सुविधाओं की कमी के कारण लड़कियां भी कम रहती थी, लेकिन अब सरकार की ओर से सहायता मिल जाने के बाद फुल कैपेसिटी में लड़कियां हॉस्टल में रहेगी।
वैदेही हॉस्टल में 100 सीट की कैपेसिटी है
अभी वर्तमान में वैदेही हॉस्टल में 100 सीट की कैपेसिटी है, जिसमें 80 लोग रह रहे हैं। वहीं, महिमा हॉस्टल में 509 की कैपेसिटी में अभी 500 लोग और वेलफेयर हॉस्टल में 40 सीट की कैपेसिटी में अभी 35 छात्राएं रह रही है।
कॉलेज के हॉस्टल में फ्री वाई-फाई, मेस, कॉमन रूम, जिम जैसी सुविधाएं देते हैं। प्रवेश मेरिट लिस्ट और आवेदन पर आधारित होता है और हॉस्टल में रहने की फीस कॉलेज की फीस के अतिरिक्त होती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.