सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा मोड़ पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पावर ग्रिड के सामने बालू लदे हाइवा और एलटी 407 के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें एलटी 407 का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 8 बजे हुई, जब हाइ
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एलटी 407 ने अचानक नियंत्रण खो दिया और हाइवा के पिछले हिस्से में तेज रफ्तार से जा भिड़ी। सह-चालक रिंकू सिंह ने बताया कि एलटी 407 की रफ्तार काफी अधिक थी और ओवरटेकिंग के प्रयास में चालक वाहन को संभाल नहीं पाया।
ग्रामीणों ने घायलों को निकाला बाहर
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एलटी 407 का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन के केबिन का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया, जिसमें चालक स्टीयरिंग और लोहे की चादरों के बीच फंस गया था। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कई मिनटों की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया।
इसके बाद हालत गंभीर होने के कारण उसे जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक चालक की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि रापचा मोड़ पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और रफ्तार के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने जब्त
हादसे की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और गलत ओवरटेकिंग को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया गया है। पुलिस का कहना है कि चालक के बयान के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.