नए साल में एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। सवारी का बैग ऑटो में छूट गया था। उसमें 5 लाख रुपए कीमत के जेवर थे। ऑटो चालक ने इस बैग को खोलकर भी नहीं देखा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की तलाश की और संबंधित को बैग लौटा दिया। एडिशनल
जानकारी के अनुसार एडिशनल एसपी सिन्हा को एक परिवार का कीमती सामान ऑटो में छूटने की सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल उप निरीक्षक आरकेएस चौहान को अपने कक्ष में बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। बैग को खोजने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके लिए तत्काल टीम गठित की गई। चौहान ने बताया कि चितौरा बेरखेरी निवासी कैलाश रजक अपने परिवार के साथ भोपाल से बस द्वारा सागर आए थे। ऑटो से घर पहुंचे। उनका एक बैग ऑटो में छूट गया था, जिसमें 5 लाख से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 5300 रुपए नगद रखे थे।
सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रेखा रजक एवं पुलिस कंट्रोल रूम की महिला आरक्षक उर्मिला, आरक्षक रेडियो राकेश सुलखिया ने संबंधित रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिससे ऑटो की पहचान की गई। अच्छी बात यह थी कि ऑटो चालक मुकेश मिश्रा ने बैग को खोलकर भी नहीं देखा था। चौहान ने अपील की है कि सवारी का सामान ऑटो में छूटने पर चालक कंट्रोल रूम को पहले ही सूचित कर दें तो सामान लौटाना और आसान होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.