होली को देखते हुए रेल मंत्रालय ने रांची और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में आसानी होगी और लगभग 50,000–70,000 लोग लाभान्वित होंगे। रक्सौल – तिरुपति वाया रांची
होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 07051/07052 तिरुपति – रक्सौल – तिरुपति (वाया रांची) होली फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन सुनिश्चित किया है। ट्रेन 07051 तिरुपति से रक्सौल 21, 28 फरवरी और 7 मार्च 2026 को प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिकंदराबाद, गोंदिया, बिलासपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह, समस्तीपुर होते हुए सोमवार को रक्सौल पहुंचेगी। ट्रेन 07052 रक्सौल से तिरुपति 24 फरवरी, 3 और 10 मार्च को प्रस्थान करेगी। रांची-झंझारपुर-रांची
08105 रांची-झंझारपुर होली स्पेशल रांची से प्रत्येक सोमवार को 2 मार्च से 30 मार्च तक 22.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 16.00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 08106 झंझारपुर-रांची स्पेशल झंझारपुर से प्रत्येक मंगलवार को 3 मार्च से 31 मार्च तक 18.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12.15 बजे रांची पहुंचेगी। रांची-गोरखपुर-रांची
08629 रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल रांची से प्रत्येक सोमवार को 2 मार्च से 30 मार्च तक 23.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन 21.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 08630 गोरखपुर-रांची होली स्पेशल गोरखपुर से प्रत्येक बुधवार को 4 मार्च से एक अप्रैल तक 00:50 बजे रवाना होगी और उसी दिन 20.45 बजे रांची पहुंचेगी। स्टॉपेज मुरी और बोकारो स्टील सिटी भी होंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.