उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस बार होली पर 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश रहेगा। वहीं 1 मार्च को रविवार है। यानी मार्च के शुरू में ही लगातार चार दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
वहीं, 28 फरवरी को सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान, कोषागार, बैंक खुले रहेंगे। यानी, यदि आपको भी सरकारी ऑफिस में काम है तो आज निपटा लें। क्योंकि, चार दिन तक ऑफिस बंद रहने से कोई काम नहीं होगा।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले सभी कर्मचारियों को वेतन भुगतान का आदेश दिया है। आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मियों का भुगतान त्योहार से पहले सुनिश्चित करने को कहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.