हांसी जिले के गांव राखी शाहपुर में शुक्रवार सुबह आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। गांव राखी शाहपुर स्थित राजेश ट्रेडिंग कंपनी में अचानक आग लगने से दुकान में रखा करीब एक करोड़ रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक राजेश निवासी राखी शाहपुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 1:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा कि दुकान के अंदर से तेज लपटें उठ रही थीं और आग तेजी से फैल रही थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी उन्होंने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। कई तरह का सामान रखा था दमकल कर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो चुका था। राजेश ने बताया कि उनकी दुकान में कीटनाशक दवाइयां, खाद-बीज, हार्डवेयर, सैनिटरी का सामान तथा अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं रखी हुई थीं। यह सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित को अज्ञात व्यक्ति पर शक उन्होंने बताया कि दुकान में करीब एक करोड़ रुपए का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दुकान मालिक राजेश ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान में आग लगाई हो सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.