राखीगढ़ी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते उपायुक्त महेंद्र पाल
हिसार जिले में नारनौंद के विश्वविख्यात हड़प्पा सभ्यता स्थल राखीगढ़ी में तीन दिवसीय महोत्सव कल से शुरू होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 26 दिसंबर को इसका शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन 26 से 28 दिसंबर तक चलेगा और इसे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को
महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त महेंद्र पाल ने गुरुवार को राखीगढ़ी गांव का दौरा किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक अमित हर्षवर्धन भी मौजूद थे। उपायुक्त ने महोत्सव स्थल, संग्रहालय परिसर, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने राखीगढ़ी संग्रहालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर अंतिम तैयारियों की समीक्षा की।
हिसार में उपायुक्त ने तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया
सभी विभागीय व्यवस्थाएं पूरी
बैठक में अधिकारियों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात, सेहत और सुरक्षा सहित सभी विभागीय व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उपायुक्त महेंद्र पाल और पुलिस अधीक्षक अमित हर्षवर्धन
विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए
उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लोक कलाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों की भागीदारी रहेगी। इसके अलावा, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचेगी।

महोत्सव में सुरक्षा की जानकारी लेते अधिकारी
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
आमजन की सुविधा के लिए समारोह स्थल पर दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि दूर बैठे दर्शक भी कार्यक्रमों का आनंद ले सकें। वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थल निर्धारित किए गए हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

राखीगढ़ी संग्रहालय देखते एसपी
हड़प्पा ज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगे सीएम सैनी
महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राखीगढ़ी में निर्मित हड़प्पा ज्ञान केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे। यह ज्ञान केंद्र सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख केंद्र राखीगढ़ी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित करेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.