हिसार के लघु सचिवालय गेट पर सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमेरिका-भारत के बीच हुई एक डील के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि सरकार द्वारा की गई यह डील देश के किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समझौतों में पारदर्शिता नहीं बरत रही है और जनता को विश्वास में लिए बिना फैसले ले रही है। बोले- संसद में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए कांग्रेस नेताओं ने जोर दिया कि किसी भी बड़े समझौते से पहले संसद में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि डील की शर्तों को सार्वजनिक किया जाए, ताकि देश की जनता को इसकी वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। प्रदर्शन के बाद, कांग्रेस नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में डील की समीक्षा करने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो इस आंदोलन को जिला स्तर से बढ़ाकर प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.