हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला 19 वर्षीय बीटेक छात्र विकास गोदारा अचानक लापता हो गया है। विकास आदमपुर का रहने वाला है। छात्र शनिवार शाम से घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजन अपने स्तर पर तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को शिकायत दी है। सिटी थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार मंडी आदमपुर निवासी आत्माराम गोदारा ने बताया कि उनका बेटा विकास गोदारा जीजेयू में में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। 28 फरवरी की शाम करीब 7 बजे के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। पहले परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 1 मार्च की रात को हिसार सिटी थाने में लिखित शिकायत दी गई। हुलिया जारी, पुलिस जांच में जुटी
जांच अधिकारी एएसआई सलीम खान ने बताया कि विकास की उम्र करीब 19 वर्ष, कद लगभग 6 फीट, रंग गोरा और उसने सफेद शर्ट पहन रखी थी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और विश्वविद्यालय परिसर में तलाश कर रही है और कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि छात्र के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने या जांच अधिकारी को सूचित करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.