हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में शीतलहर तेज हो गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान इस सर्दी के सीजन में पहली बार माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। शिमला में भी सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में रात का पारा आठ डिग्री से कम चल रहा है।
सोमवार रात को प्रदेश में इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ। बता दें, सोमवार को रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, बारालाचा, सेवन सिस्टर पीक सहित ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे। लाहौल के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे आने से नदी-नालों और झरनों में पानी जम गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.