हिमाचल प्रदेश में आज (शुक्रवार) से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आज और कल (27 और 28 फरवरी) कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। इन इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन भारी वर्षा की कोई संभावना नहीं है। 3 और 4 मार्च को भी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। सुबह और रात के समय बढ़ सकती है ठंड तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विशेषकर उच्च पर्वतीय और उनसे सटे मध्य पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है। फरवरी में सामान्य से अधिक हुआ तापमान मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की है। सभी जिलों के लिए मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश में फरवरी माह में ही तापमान सामान्य से ज्यादा हो गए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.