हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के पर्यटन स्थल सिस्सू और ग्रांफू में सैलानी उमड़ पड़े हैं। वीकेंड के लिए यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। सैलानी खूबसूरत वादियों का खूब आनंद ले रहे हैं। कुल्लू-मनाली व लाहौल में सैलानियों का जमावड़ा लगा है। प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी जलोड़ी दर्रा, सोझा, रघुपुरगढ़, कोकसर तोष, पुलगा, बरशैणी, करसोग व रोहतांग दर्रा पहुंच रहे हैं। गुरुवार को पर्यटकों के वाहनों की संख्या बढ़ने से बंजार में हाईवे 305, भुंतर से मणिकर्ण मार्ग के साथ मनाली शहर व लाहौल के कोकसर व ग्रांफू के बीच वाहन रेंगते हुए नजर आए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.