बर्फ देखने के लिए रोहतांग पहुंच रहे टूरिस्ट व्हीकल।
हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बाद मौसम बदलने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 19 और 20 दिसंबर को चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और कुल्लू की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार है
मौसम विभाग ने मंडी और बिलासपुर में आज सुबह के वक्त 10 बजे तक घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। इससे विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर सकती है। खासकर मंडी की बल्ह घाटी, सुंदरनगर और बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आएगी।
बारिश-बर्फबारी के पहले तापमान में गिरावट
बारिश-बर्फबारी से पहले मैदानी इलाकों को छोड़कर मध्यम ऊंचाई वाले भागों के तापमान में उछाल आ रहा है। शिमला का रात का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मनाली का तापमान भी नॉर्मल से 4.0 डिग्री ज्यादा के साथ 4.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
कुफरी-नारकंडा में भी ठंड नहीं
कुफरी का रात का तापमान भी 9.7 डिग्री सेल्सियस, नारकंडा का 6.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। आमतौर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मशहूर पर्यटन स्थल शिमला, कुफरी, मनाली और नारकंडा का तापमान जमाव बिंदू के आसपास रहता था। मगर इस बार तापमान नीचे गिरने के बजाय बढ़ता जा रहा है।
प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 5.1 डिग्री ज्यादा
इसी तरह, प्रदेश का अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 5.1 डिग्री अधिक हो गया है। कल्पा के तापमान में सबसे ज्यादा 8.3 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। इसके बाद कल्पा का पारा 17.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। धर्मशाला का तापमान भी सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा के साथ 25.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
कांगड़ा का तापमान नॉर्मल से 6 डिग्री अधिक हुआ
कांगड़ा का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 25.6 डिग्री और सोलन का पारा 6.3 डिग्री की बढ़ौतरी के बाद 27.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.