शिमला के मॉल रोड पर शाम के वक्त सैर करते हुए टूरिस्ट।
हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बर्फबारी के आसार है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक कोहरे की चेतावनी दी गई है। इससे सर्दी कोल्ड अटैक बढ़ेगा। प्रदेश के पांच शहरों में पहले ही न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है। कोहरा और
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) शिमला के अनुसार- लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर और कुल्लू जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर अगले 48 घंटे के दौरान हल्की बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
शिमला के म़ॉल रोड पर घूमते हुए टूरिस्ट।
इन जिलों में कोहरे की चेतावनी
IMD ने सात जिलों में कोहरे अगले चार दिन तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिला में देर रात से सुबह 10 बजे तक कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होगी। इससे गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवरों को परेशानी होगी। ऐसे में गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतनी जरूरी है।
10 शहरों में तापमान जमाव बिंदू के आसपास पहुंचा
कोहरे के कारण सुबह-शाम व रात को ठंड में भी इजाफा होगा। प्रदेश के 17 शहरों में पहले ही तापमान पांच डिग्री या इससे भी नीचे गिर चुका है। 10 शहर ऐसे है जहां तापमान जमाव बिंदू के आसपास यानी एक डिग्री या इससे भी नीचे और चार जगह माइनस में चला गया है।

कुकुमसैरी में तापमान माइनस 6.3 डिग्री पहुंचा
किन्नौर के कल्पा में माइनस 3 डिग्री, कुकुमसैरी में माइनस 6.3 डिग्री, ताबो में माइनस 6.1 डिग्री, रिकांगपियो में माइनस -0.4 डिग्री और नारकंडा में माइनस -0.1 डिग्री तक गिर गया है। कुल्लू के भुंतर में 0.8, पालमपुर में 1.0, सोलन 0.6, मनाली 0.2, सियोबाग 0.4 डिग्री तक गिर गया है।
बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान भी कम हुआ है। हमीरपुर के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 3.6 डिग्री की गिरावट आने के बाद पारा 15.1 डिग्री और ऊना का पारा सामान्य से 3.2 डिग्री कम होने के बाद 15.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.