हिमाचल प्रदेश में 28 फरवरी से 5 मार्च तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी शिमला समेत अधिकांश मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में उछाल देखने को मिलेगा, जिससे प्रदेश में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग ने बीते कल और आज के लिए राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों और प्रमुख हिल स्टेशनों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई थी। लेकिन अधिकांश क्षेत्रो में मौसम साफ बना रहा। वहीं IMD ने 2 से 3 मार्च के आसपास लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के कुछ ऊंचे भागों में हल्की बर्फबारी या बूंदाबांदी के आसार बन सकते हैं। हालांकि, किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। IMD के अनुसार- मौसम शुष्क बना रहेगा IMD के अनुसार मौसम के शिमला, कांगड़ा, मंडी, ऊना और सोलन जैसे मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम धूप वाला और शुष्क बना रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दिन के समय तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच तापमान लगातार सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान औसतन 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है। इसमें कांगड़ा जिला में सामान्य से +6.7°C, मंडी 6.7°C, ऊना (+5.2°C) और सोलन +5.2°C में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला (+3.6°C), ऊना (+3.6°C), कांगड़ा (+2.7°C) और मनाली (+2.3°C) में रात का पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में आगामी दिनों में भी मौसम के साफ रहने के बाद उछाल देखने को मिल सकता है। प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान °C में ऊना – 30.2°C
मंडी – 27.2°C
कांगड़ा – 27.0°C
सुंदरनगर – 26.8°C
बरठीं – 26.7°C
भुंतर – 24.8°C
नाहन – 23.8°C
सोलन – 23.5°C
धर्मशाला – 23.0°C
जुब्बरहट्टी – 20.8°C
मनाली -17.8°C
शिमला – 17.5°C
डलहौजी – 15.6°C
कल्पा – 14.5°C
तबो – 10.7°C प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान °C में नेरी – 15.0°C
देहरा गोपीपुर – 13.0°C
पांवटा साहिब – 13.0°C
बिलासपुर – 11.5°C
नाहन – 11.3°C
ऊना – 10.6°C
कांगड़ा – 10.4°C
धर्मशाला – 10.2°C
मंडी – 9.4°C
जुब्बरहट्टी – 9.2°C
पालमपुर – 9.0°C
शिमला – 8.5°C
सुंदरनगर – 8.5°C
भुंतर – 7.6°C
सोलन – 6.8°C
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.