हिमाचल प्रदेश में कल रात से वेस्टर्न स्ट्रॉन्ग डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इससे अगले 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार है। खासकर 23 जनवरी को चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला के कुछेक स्थानों पर भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 22 जनवरी की रात से 24 जनवरी की सुबह तक प्रदेश के ज्यादातर भागों में व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, जबकि निचले और मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की जा सकती है। IMD ने 23 जनवरी को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। इस दिन प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी और तेज बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए टूरिस्ट को भी अधिक ऊंचे क्षेत्रों की यात्राएं टालने की सलाह दी गई है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से यातायात और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी IMD की माने तो शिमला के नालदेहरा, मनाली, शिमला, कुफरी, नारकंडा, सोलंग वैली और सिस्सू में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इससे पर्यटन स्थलों पर ठंड और बढ़ेगी। ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा में यलो अलर्ट वहीं ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में 23 जनवरी को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में एक-दो स्पेल में तेज बारिश हो सकती है। 6 से 8 डिग्री गिरेगा दिन का तापमान बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट आएगी। खासकर 23 जनवरी को कई हिस्सों में दिन के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके चलते ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में कोल्ड डे कंडीशन रहने की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाएं और आंधी-तूफान की चेतावनी 22 और 23 जनवरी को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 23 जनवरी को 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 26 जनवरी को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग के अनुसार गणतंत्र दिवस पर भी प्रदेश में अच्छी बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है। प्रदेश में इससे साढ़े तीन महीने का ड्राइ स्पेल टूटने के उम्मीद बंध गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.