कांगड़ा के दो युवाओं ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का मान बढ़ाया है। जयसिंहपुर के सनी ठाकुर और पालमपुर (खैरा) के आयुष मेहरा ने कड़े प्रशिक्षण के बाद सेना में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की हैं। जयसिंहपुर के सनी ठाकुर ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) गया से एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना की कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स में लेफ्टिनेंट नियुक्त हुए हैं।
सनी ने टेक्निकल एंट्री में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सनी ने केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर से स्कूली शिक्षा और जेएन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। उनके पिता मनजीत ठाकुर आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर हैं और माता मधुबाला गृहिणी हैं। दोनों जांबाजों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। इन दोनों युवाओं की उपलब्धि से जिले भर में खुशी का माहौल है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.