हिमाचल प्रदेश के सोलन में सौतेले बाप ने ढाई साल के बेटे की हत्या कर दी। यह घटना सोलन शहर से सटे सलोगड़ा क्षेत्र की है। पुलिस ने आज आरोपी पिता को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कुछ दिन पहले आरोपी का पत्नी और उसके पहले पति के साथ विवाद हुआ। इस विवाद के बाद सौतेले बाप ने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे को मारने के बाद इसे सामान्य मौत बताने की कोशिश की। मगर मृतक बच्चे के सगे पिता को संदेह हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सगे पिता की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस की अब तक की जांच में यह सामने आया कि आरोपी राज थापा ने गला दबाकर बेटे की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार- करीब दो सप्ताह पहले आरोपी, उसकी पत्नी तारा देवी और पहले वाले पति राजेंद्र महत के बीच बच्चे के पालन पोषण को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी वजह से बच्चे के सगे पिता को आरोपी पर शक हुआ। 28 फरवरी को बच्चे की मौत यह मामला बीते 28 फरवरी का है। पुलिस को सूचना मिली कि नेपाली मूल के ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस को बताया कि शाम करीब 5 बजे बच्चा आंगन में खेलते हुए गिर गया, उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा इसके बाद, आरोपी ने अपनी पत्नी राजेंद्र महत के पहले पति को भी सूचना दी, जिसके बाद वह भी सलोगड़ा पहुंचा। एक मार्च को सुबह जब बच्चे के शव को दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था, तब कुछ लोगों ने बच्चे की मौत पर संदेह जताया और पुलिस बुलाई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की मौत सामान्य नहीं हुई है। इसके बाद बच्चे के सगे पिता ने सोलन पुलिस थाने में सौतेले बाद के खिलाफ बच्चे की हत्या का केस दर्ज कराया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.