हिमाचल प्रदेश में LPG सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग आज बंद हो गई है। LPG कंपनियों द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि सर्वर डाउन होने से यह परेशानी हो रही है। इससे जिन लोगों ने सिलेंडर लेना है, उन्हें गैंस एजेंसी पहुंचकर LPG की बुकिंग करवानी पड़ रही है। थोड़ी राहत की बात यह है कि प्रदेश में अभी घरेलू सिलेंडर की ज्यादा किल्लत नहीं है। हालांकि, अब बुकिंग 25 दिन बाद हो रही है, यानी जिन्होंने आज LPG सिलेंडर ले लिया है, उनकी दोबारा बुकिंग 25 दिन बाद होगी। मगर कमर्शियल सिलेंडर की प्रदेश में बहुत ज्यादा किल्लत हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत इससे होटल-ढाबा व रेस्टोरेंट कारोबारियों और शादी समारोह के लिए सिलेंडर नहीं मिल रहे है। हिमाचल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके सेठ ने राज्य सरकार को एक पत्र लिखकर LPG की कमी को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यदि कमर्शियल LPG सिलेंडर मुहैया नहीं कराए गए तो एक-दो दिन में होटल बंद करने की नौबत आ जाएगी। शिमला के होटेलियर अश्वनी सूद ने बताया कि दो दिन से कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे। इससे गेस्ट को खाना पकाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से जल्द सिलेंडर मुहैया कराने का आग्रह किया है। खाड़ी देशों में युद्ध की मार बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईराक में चल रहे युद्ध के कारण देश व प्रदेश में एलपीजी की किल्लत हो गई है। इसकी मार राज्य के पर्यटन उद्योग पर पड़नी शुरू हो गई है। स्टील के बर्तनों की बिक्री में उछाल LPG की किल्लत के बीच लोग इंडक्शन पर इस्तेमाल होने वाले स्टील के बर्तनों की खूब खरीददारी करने लगे हैं। बीते दो दिनों के दौरान स्टील के बर्तनों की बिक्री में उछाल आया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.