हिमाचल प्रदेश में होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में सुबह से ही रंगों की बौछार और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है। लोग डीजे की धुनों पर नाचते-गाते एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लोकभवन शिमला में ‘होली मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई गणमान्य अतिथि इनवाइट किए गए हैं।इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखने का संदेश दिया। CM के आवास पर भी होली मिलन कार्यक्रम वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू भी अपने सरकारी आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित करेंगे। इसमें मंत्री, वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी भाग लेकर रंगों के इस पर्व को मिलजुलकर मनाएंगे। मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश के लोगों को होली की बधाई देते हुए खुशहाली और समृद्धि की कामना की। हमीरपुर में राष्ट्रीय होली उत्सव आज संपन्न होगा उधर, हमीरपुर जिले के सुजानपुर में चार दिवसीय पारंपरिक होली उत्सव का आज समापन होगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सुजानपुर होली उत्सव में हजारों लोग एकत्र होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते हैं। प्रदेशभर में शांति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा यह पर्व सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दे रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.