राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों के तबादला व तैनाती के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है। सरकार ने 2017 बैच के HAS अनिल कुमार शर्मा को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत (बिजली) नियामक आयोग शिमला में सचिव नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने पर सुनील वर्मा अतिरिक्त भारमुक्त हो जाएंगे। विपिन कुमार को सहायक आयुक्त रिकांगपिओ लगाया
2022 बैच के HAS अधिकारी केशव राम को कांगड़ा जिले के फतेहपुर स्थित ब्यास डैम प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण अधिकारी लगाया गया है। वहीं विपिन कुमार को किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में सहायक आयुक्त के रूप में तैनाती दी गई है। इसके अलावा 2022 बैच की HAS. एवं पूजा अधिकारी को सोलन जिले के अर्की में सहायक सेटलमेंट अधिकारी नियुक्त किया गया है।साल 2025 बैच के HAS अधिकारी विवेक कुमार को कांगड़ा जिला के धर्मशाला में सहायक आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। यहां पहले से तैनात जगदीप सिंह को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.