भास्कर न्यूज |डंडखोरा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगाने का निर्देश दिया गया है। इसी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस बी से बचाव के लिए टीका लगाया गया। यह टीकाकरण में डॉक्टर, एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में विभिन्न मरीजों के संपर्क में रहते हैं। जिससे उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में हेपेटाइटिस बी से बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह टीका स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस बी से होने वाले संक्रमण, उसके लक्षण और बचाव के तरीकों की भी जानकारी दी गई। साथ ही सभी कर्मियों को समय-समय पर आवश्यक टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से सभी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। ताकि वे सुरक्षित माहौल में अपनी सेवाएं दे सकें। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने टीकाकरण में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर चिकित्सक डॉ अमित कुमार, बीएचएम भावेश रंजन, बीसीएम शंभु कुमार, एएनएम सुरुचि कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.