Last Updated:
कृषि वैज्ञानिक अखिलेश कुमार ने कहा कि यह खास यंत्र मक्का के दाने तेजी से निकालने में मदद करता है. जिसे पहले हाथों से करने में घंटों लग जाते थे, अब वही काम कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता है. किसान को बस मक्का के भुट्टे में इस यंत्र को लगाकर एंटी क्लॉक वाइज (घड़ी की सुई के विपरीत दिशा में) घुमाना होता है.
मिनटों में खत्म होगा घंटों का काम
कृषि वैज्ञानिक अखिलेश कुमार ने कहा कि यह खास यंत्र मक्का के दाने तेजी से निकालने में मदद करता है. जिसे पहले हाथों से करने में घंटों लग जाते थे, अब वही काम कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता है. किसान को बस मक्का के भुट्टे में इस यंत्र को लगाकर एंटी क्लॉक वाइज (घड़ी की सुई के विपरीत दिशा में) घुमाना होता है. घुमाते है तो दाने आसानी से अलग होकर नीचे गिरने लगते हैं.
डिजाइन में छिपी है खासियत
इस यंत्र को खास डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. इसमें चार मजबूत दांत (ब्लेडनुमा पकड़) लगे होते हैं, जो भुट्टे के दानों को मजबूती से पकड़कर बाहर निकालते हैं. इसकी बनावट ऐसी है कि दाने टूटते नहीं और तेजी से अलग हो जाते हैं. हल्का और हाथ में पकड़ने में आसान होने के कारण इसे कोई भी किसान आसानी से उपयोग कर सकता है.
किफायती और सुलभ विकल्प
सबसे बड़ी बात यह है कि यह यंत्र महज 150 रुपये में उपलब्ध है. कम लागत में अधिक सुविधा मिलने से यह छोटे किसानों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित हो रहा है. ज्यादा श्रम और समय बचाने के साथ यह उत्पादन प्रक्रिया को भी तेज करता है.
कहां मिलेगा यह यंत्र
यह यंत्र बिरसा एग्रीकल्चर द्वारा निर्मित किया गया है. किसान इसे क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकी में आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से किसानों को इसे खरीदने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती.किसानों के लिए फायदेमंद पहलखेती-बाड़ी में आधुनिक और छोटे उपकरण किसानों की मेहनत कम करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. मक्का दाना निकालने का यह यंत्र भी उसी दिशा में एक उपयोगी कदम है. कम समय, कम मेहनत और कम लागत में अधिक सुविधा—यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. किसान यदि ऐसे उपकरण अपनाएं, तो खेती को और भी लाभकारी बना सकते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.