आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी ने कई बीमारियों को जन्म दिया है. इन्हीं में से एक है डायबिटीज, जो तेजी से आम समस्या बनती जा रही है. झारखंड के पलामू जिला के आयुर्वेद जानकार पवन आर्य का दावा है कि कुछ आसानी से उपलब्ध पौधों के सेवन से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.
पलामू जिले के आयुर्वेद के जानकार पुरुषार्थी पवन आर्य के अनुसार, सदाबहार का पौधा गांव और शहर दोनों जगह आसानी से मिल जाता है. वह बताते हैं कि यदि कोई व्यक्ति रोजाना सदाबहार के पांच ताजे पत्तों का सेवन करें, तो डायबिटीज को नियंत्रित करने में लाभ मिल सकता है. उनका कहना है कि यह उपाय नियमित और संतुलित तरीके से करने पर असर दिखाता है.
ऐसे तैयार करें मिश्रण
इसके अलावा वह एक मिश्रण की भी सलाह देते हैं. एक टमाटर, एक खीरा और एक करेला लें. इसमें पांच नीम के पत्ते और पांच सदाबहार के पत्ते मिलाकर मिक्सी में पीस लें. तैयार मिश्रण को छानकर सुबह खाली पेट सेवन करें. उनका दावा है कि 15 दिन तक लगातार सेवन करने से बढ़ा हुआ ब्लड शुगर स्तर नियंत्रित होने लगता है. बाद में इसकी मात्रा कम कर नियमित रूप से लिया जा सकता है.
कई पौधों में औषधीय गुण
उन्होंने कहा कि डायबिटीज एक गंभीर और दीर्घकालिक बीमारी है, जिसका उपचार डॉक्टर की निगरानी में ही होना चाहिए. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह लेना जरूरी है, विशेषकर यदि मरीज पहले से दवा ले रहा हो. कुछ पौधों के पत्तों में औषधीय गुण होते हैं, लेकिन उनकी सही मात्रा और प्रभाव व्यक्ति विशेष की स्थिति पर निर्भर करते हैं.
डायबिटीज नियंत्रण के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रण और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच बेहद जरूरी है. घरेलू उपाय सहायक हो सकते हैं, पर उन्हें इलाज का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए. सही जीवन शैली और चिकित्सकीय परामर्श के साथ ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.