Cough And Cold Home Remedy: सर्दियों में बढ़ती खांसी-जुकाम की समस्या से राहत देने के लिए कपूर, अजवाइन और लौंग से बनी जादुई पोटली बेहद असरदार मानी जाती है. इसे सूंघने से बंद नाक खुलती है और सांस लेने में आसानी होती है. लौंग और अजवाइन के गुण खांसी और वायरल लक्षणों में आराम देते हैं. यह पोटली थाईलैंड बाम जैसा त्वरित फायदा पहुंचाती है.
सर्दियों का मौसम जितना सुहावना लगता है, उतनी ही परेशानियां भी लेकर आता है. इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार ने लोगों को खासा परेशान कर रखा है. कई लोग दवाइयां लेने के बाद भी लंबे समय से स्वस्थ नहीं हो पा रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण कमजोर इम्यूनिटी मानी जाती है.

जब शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, तो हल्की ठंड भी कई बीमारियों को जन्म दे देती है. ऐसे में घरेलू नुस्खे काफी कारगर माने जाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है-खांसी-जुकाम को दूर करने वाली जादुई पोटली, जिसे बनाने में बहुत ही कम सामान लगता है.

इस पोटली को तैयार करने का नुस्खा कंटेंट क्रिएटर श्रेया ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में साझा किया है, जिसे बिलासपुर की अन्नू खरे ने नुस्खे को आजमाकर देखा है और उन्होंने काफी असरदार बताया, उनका कहना है कि ये पोटली इस्तेमाल करने पर थाईलैंड बाम जैसा ही तेजी से असर दिखाती है और त्वरित राहत देती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जादुई पोटली बनाने के लिए सिर्फ कुछ चीजों की जरूरत होती है-सूती कपड़ा, कपूर, अजवाइन और लौंग. ये सामान लगभग हर घर में आसानी से मिल जाते हैं और खांसी-जुकाम में बेहद लाभकारी माने जाते हैं.

सबसे पहले एक छोटे सूती कपड़े का टुकड़ा लें. इसमें कपूर (टूटी या चूरे वाली), आधा चम्मच अजवाइन और 2-4 लौंग की कलियां रखें. कपड़े को पोटली की तरह बांधें और धागे से अच्छी तरह कस दें. अब इस पोटली को दिनभर बीच-बीच में सूंघते रहें. कुछ ही समय में राहत महसूस होगी.

कपूर नाक के बंद मार्ग को खोलकर सांस लेने में राहत देता है. लौंग में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण खांसी और गले की खराश में फायदा पहुंचाते हैं. वहीं, अजवाइन के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन से राहत दिलाने में मददगार होते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.